नावकोठी: नावकोठी में जनगणना 2027 के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण, चार्ज अधिकारी ने किया उद्घाटन
प्रखंड के एपीएस प्लस टू स्कूल में रविवार को भारत की जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण को लेकर प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन चार्ज अधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने किया। मास्टर ट्रेनर कुमुद रंजन अभय कुमार विकास कुमार संदीप कुमार ने प्रशिक्षण दिया।