महागामा: सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए महागामा के केंचुआ चौक पर पुलिस का चेकिंग अभियान
महागामा के केंचुआ चौक पर पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान दो पहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट और सीटवेलट की जांच की गई।इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें