STL स्पा सेंटर में मचा हड़कंप, आपत्तिजनक हालत में मिले दो युवक-दो युवतियां; मैनेजर समेत 5 हिरासत में,
ग्वालियर। हुजरात पुल के पास संचालित STL स्पा सेंटर पर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापामार कार्रवाई कर सनसनी मचा दी। CSP इंदरगंज रॉबिन जैन और प्रोविजनल DSP अनुश्री के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के अंदर दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
पुलिस के मुताबिक मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। कार्रवाई के बाद सभी को हिरासत में लेकर थाना कंपू लाया गया। वहीं स्पा सेंटर की मैनेजर रागिनी यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
संयुक्त टीम में थाना प्रभारी कंपू अमर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी पड़ाव शैलेंद्र भार्गव और थाना प्रभारी इंदरगंज दीप्ति तोमर शामिल रहे।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित किए जाने और ग्राहकों से प्रति व्यक्ति 2,500 से 3,000 रुपये तक वसूले जाने की जानक