खेकड़ा: मेरठ निवासी आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और कारतूस के साथ रमाला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Khekada, Bagpat | Jun 12, 2026 ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना रमाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर सहित एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपी वसीम पुत्र सलीम निवासी सरधना मेरठ, हाल पता ग्राम जिवानी बागपत के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।