हमीरपुर: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की नगर कार्यकारणी का गठन हुआ
रविवार की दोपहर 2 बजे मुख्यालय में अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष ने जिला नगर कार्यकारणी की घोषणा की। जिसमे नगर कमेटी के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने जल्द ही हमीरपुर में भगवान परशुराम की प्रतिमा बनवाने की घोषणा की। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा की अगुवाई में बैठक हुई।