भवानीपुर: भवानीपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया कस्तूरबा गांधी दिवस
भवानीपुर :- समग्र शिक्षा अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, भवानीपुर में कस्तूरबा गांधी दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया।