जगदलपुर: कुमार मारेंगा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
कुमार मारेंगा में एक व्यक्ति मालगाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परपा थाना प्रभारी ने इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सरगीपाल के जुनापारा में रहने वाला निलकंठ बघेल 27 वर्ष का है। निलकंठ पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त है।