मोहनपुर: कल्याणपुर मोहल्ले में जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, गंभीर रूप से घायल
कल्याणपुर मोहल्ले में गुरुवार शाम 6:30 बजे जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया इस संबंध में मोहनपुर के चोपा मोड़ निवासी घायल उत्तम कुमार ने बताया कि डिलीवरी देने के लिए कल्याणपुर गया हुआ था और डिलीवरी देकर वापस आने के लिए गाड़ी घुमाया तभी फोर व्हीलर से तीन अज्ञात लोग नीचे उतरे और मारपीट करने लगे।