एक चिंगारी और पूरा मोहल्ला स्वाहा! रसड़ा में पुलिस ने पकड़ा 15 लाख का अवैध पटाखा भंडार, आरोपी गिरफ्तार।
🚨 बलिया में अवैध पटाखों के बड़े जखीरे का भंडाफोड़! 15 लाख का बारूद सीज 🚨
आगामी त्योहारों के मद्देनजर बलिया पुलिस का बड़ा एक्शन! 💥
स्वाट/सर्विलांस व थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने एसडीएम व सीओ रसड़ा की मौजूदगी में नाथबाबा चौराहा (रसड़ा) पर छापेमारी कर रिहाइशी इलाके में अवैध रूप से भंडारित 15 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए।
कार्रवाई की मुख्य बातें: 📍 बरामदगी: 85 बोरियां, 15 कार्टन व खुले पटाखे (कुल कीमत ~₹15 लाख) 📍 गिरफ्तारी: 62 वर्षीय तारकेश्वर जायसवाल (बिना लाइसेंस व सुरक्षा मानकों/NOC के चल रहा था गोदाम) 📍 कार्रवाई: बीएनएस की धारा 125 व विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज।
घनी आबादी के बीच बिना सुरक्षा साधनों के चल रहे इस बारूद के ढेर को सीज कर पुलिस ने एक बड़े हादसे को होने से टाल दिया।
#BalliaPolice #ActionAgainstCrime #UPPolice #LawAndOrder #SafetyFirst #BalliaNews