नौतनवा: शेख फरेंदा चौराहे पर सवारी बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालकों में हुई कहासुनी, पुलिस ने 4 लोगों को किया पाबंद
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा चौराहे पर ई-रिक्शा पर सवारी बैठाने को लेकर बुधवार को दो ई-रिक्शा चालकों में कहासुनी हो गई। गुरुवार को पुलिस ने एक पक्ष एक और दूसरे पक्ष से तीन लोगों को पाबंद किया है। सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी है।