नौतनवा: गांव रामनगर के मानिक टोले पर आग लगने से चार झोपड़ी और 6 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
गुरुवार को नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के मानिक टोले पर लगी आग से गेहूं की खड़ी फसल तथा तीन झोपड़ी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पंप सेट मशीन चालू कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस तथा प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।