गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी रणनीति,कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी
गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन, बिहार की गया जिला इकाई की बैठक केंदुई देवी स्थान में जिला अध्यक्ष टिंकू गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव अमरजीत गिरी ने किया। बैठक में गया महानगर के सभी वार्डों में संगठन का विस्तार कर नई इकाइयों के गठन का निर्णय लिया गया।