भोगनीपुर: भोगनीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना व कस्बा भोगनीपुर के शिवा 22 की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।