दमोह: सिंधी कैंप कोतवाली चौराहा पर खाद्य विभाग ने आइस कैंडी यूनिट व लस्सी सेंटर का औचक निरीक्षण किया, सैंपल लिए
Damoh, Damoh | Apr 6, 2026 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार शाम सिंधी कैंप और कोतवाली चौराहा क्षेत्र में आइस कैंडी यूनिट व लस्सी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। गौरव ट्रेडर्स से मैंगो, ऑरेंज, जीरा व लीची फ्लेवर सॉफ्ट ड्रिंक तथा पप्पू लस्सी सेंटर से दही लस्सी के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।