ब्यौहारी: गुरा घाटी में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, छह घायल, बिना परमिट की बस ने मारी टक्कर
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की गुरा घाटी में बारातियों से भरी पिकअप को बस ने ठोकर मार दी जिससे वह पलट गई।हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि पिकअप मऊ से बारात लेकर बेहराहा लौट रही थी। सूत्रों ने बताया कि बस बिना परमिट रीवा से शहडोल आ रही थी।वाहन में दहेज का सामान भी रखा था, जो दुर्