बखरी: बखरी में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया मुहर्रम।
बखरी प्रखंड क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के पदाधिकारी काफी मुस्तैद नजर आए। शुक्रवार के दोपहर के बाद विभिन्न इमामबाड़ों से ताजिया जुलूस निकाला गया और सभी ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।