रामपुर: रज़ा पीजी कॉलेज में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
Rampur, Rampur | Aug 5, 2026 बुधवार को दोपहर 12 बजे युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (माय भारत) के तत्वावधान में राजकीय रज़ा पी.जी. कॉलेज में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल (उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग) ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया।