साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर से पुलिस ने मारपीट के मामले में फ़रार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ़्तार
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर से मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अंजुमन नगर निवासी इमरान के विरुद्ध थाना में केस दर्ज था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।