बरहट: मलयपुर में अवैध कोयला परिवहन पर पुलिस और खनन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर किए गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Dec 3, 2025 जमुई में अवैध कोयला परिवहन पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान में 03 ट्रकों को जब्त किया और 03 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, खनन निरीक्षक सचिन कुमार और शिशुपाल कुमार के नेतृत्व में की गई। उक्त जानकारी बुधवार को 6 बजे दी गई।