डग: डग में चिकित्सक का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, क्षेत्रवासियों ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
Dug, Jhalawar | Jul 15, 2024 डग मे सोमवार को मानवता और मेडिकल खेमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जिससे कस्बे मे सनसनी फैल गई। बता दे कि सोशल मीडिया पर 1 मिनट और 2 सेकंड का एक अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर क्षेत्रवासियों में जमकर आक्रोश व्याप्त हो गया, सभी ने एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा और उचित कार्यवाही की मांग की। वहीं मामले में पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा।