सोनाहातु: जनता दरबार में पहुंचे दूर-दराज के ग्रामीण
समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता दरबार में काफी संख्या में लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। सुदूर ग्रामीण इलाकों से आए लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पहले सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए । यह जानकारी सोमवार को शाम 6:00 बजे दी गई।