जिला पंचायत में शासकीय स्कूलों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक हुई, सीईओ भी उपस्थित रहे
शुक्रवार को करीब 1 बजे जिला पंचायत में जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने सभी स्कूल प्राचार्यों को 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के लिए पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। “प्रवेश उत्सव” को उत्साह से मनाने, स्कूलों में साफ-सफाई, पेयजल और सजावट सुनिश्चित करने को कहा गया। जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।