बिंद: बिंद में प्रसव के दौरान एक निजी नर्सिंग होम में जच्चा और बच्चा की मौत
Bind, Nalanda | Jan 20, 2026 बिंद थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित उषा नर्सिंग होम में मंगलवार को सुबह 7 बजे प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। मृतिका की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी सचिन कुमार की 19 वर्षीय पत्नी सुमन कुमारी के रूप में हुई है।