गोंडा: गवनरिया के तमाहीपुरवा गांव में सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Gonda, Gonda | Aug 13, 2024 गवनरिया के तमाहीपुरवा गांव में मंगलवार को सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनधि व प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है। राम कुमार,अरूण कुमार,प्रेम नाथ आदि लोगो ने विरोध प्रर्दशन कर रास्ता बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव को जाने वाली सड़क अत्यंत खराब है। गांव तक एम्बुलेस व अन्य चार पहिया वाहन नही पहुंच सकता है।