गोंडा: इटियाथोक खरगूपुर मार्ग के सगरा पुल के पास युवक का शव तालाब में दिखने से क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस ने जांच किया शुरू
Gonda, Gonda | Aug 13, 2024 मंगलवार को तालाब में खरगूपुर नगर निवासी 25 वर्षीय विवेक कुमार पांडेय का शव इटियाथोक खरगूपुर मार्ग के सगरा पुल के पास तालाब में उतराता हुआ लोगो ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को निकलवा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।