गोंडा: कस्बा धानेपुर में सड़क दुर्घटना में अध्यापक हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Gonda, Gonda | Aug 13, 2024 मुजेहना ब्लॉक क्षेत्र के त्रिभुवन नगर ग्रंट में तैनात अध्यापक दिलीप क़स्बा धानेपुर में सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल अध्यापक को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भिजवाया। जहाँ घायल अध्यापक को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि घायल अध्यापक दिलीप मूलतः आजमगढ़ के रहने वाले हैं।