गोंडा: गोकुल नगर पूरे ठाकुर निवासिनी महिला ने एक व्यक्ति पर मारने पीटने तथा कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Gonda, Gonda | Aug 13, 2024 थाना धानेपुर क्षेत्र के गोकुल नगर पूरे ठाकुर निवासिनी महिला वंदना ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि गांव के ही कप्तान उर्फ अक्षय शुक्ला हमारे घर आए और चारपाई पर बैठ गए और हमारे बेटे को कट्टा दिखने लगे।जब हमने कहा कि यहां से चले जाओ तो गाली देते हुए हमें व हमारे बेटे को मारा पीटा व हमारे सीने पर कट्टा लगा दिया और कहा किसी से बताओगी तो जान से मार देंगे।