गोंडा: गोंडा जिला प्रशासन 5 लाख घरों में फहराएगा तिरंगा, स्वयं सहायता समूह को दी गई 5 लाख झंडा बनाने की जिम्मेदारी
Gonda, Gonda | Aug 13, 2024 हर घर तिरंगा अभियान के तहत गोंडा में कुल 5 लाख घरों में तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य गोंडा जिला प्रशासन द्वारा रखा गया है। 5 लाख झंडों को बनाने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 5 लाख झंडों को बनाकर के जिला प्रशासन को दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के माध्यम से 5 लाख लोगों को झंडा वितरित किया जाएगा।