दमयंती नगर: जबलपुर नाका स्थित सुखसागर रेस्टोरेंट के पास विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मौके पर मौजूद लोगों में मचा हड़कंप
दमोह शहर के जबलपुर नाका स्थित सुखसागर रेस्टोरेंट के पास शनिवार रात करीब 9 बजे एक विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के व्यापारियों और लोगों में हड़कंप मच गया तथा मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आग बुझा दी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वीडियो वायरल है।