गोपालपुर: एसपी वैभव शर्मा: साइबर थाना को जुलाई में मिली बड़ी सफलता, पीड़ितों को लौटाए 5.36 लाख रुपये
एसपी वैभव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जुलाई माह में साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार लोगों को 5,36,569 रुपये वापस कराए। इस दौरान दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी, तीन मामलों का निष्पादन तथा सोशल मीडिया से 18 फर्जी पोस्ट और लिंक हटवाए गए। वहीं साइबर ठगी के 30 मामलों में रिफंड के लिए बैंकों को अनुरोध भेज