कामां: कामां में चोरी के प्रयास के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग के चलते चोर हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस
कामां कस्बे में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। 5 दिन पहले हुई चोरी की घटना के बाद अब फिर से एक चोर ने चोरी का प्रयास किया,जिसे पुलिस की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया।टाउन चौकी के नीचे स्थित नला बाजार में विनोद पुत्र जगदीश सोनी की दुकान को निशाना बनाया गया। चोर ने देर रात दुकान के शटर को तोड़ने का प्रयास किया मंगलवार दोपहर2 बजे पुलिस जांच में जुटी।