राजगढ़: अलवर में दिल दहला देने वाली घटना, मां पर मासूम की हत्या का आरोप
Rajgarh, Alwar | Apr 17, 2026 अलवर के राजगढ़ कस्बे में चार साल की मासूम की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने मां पर गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मासूम के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।