पीपलखूंट: 23 जून को जिले की आठ ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर, डुंगलावानी सहित कई गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
प्रतापगढ़, राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 जून 2026 (मंगलवार) को जिले की आठ ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इनमे