नवाबगंज: मुरलीगंज गांव में एक महीने से खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग उठाई
जैदपुर थाना क्षेत्र के मुरलीगंज गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले करीब एक महीने से खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप खराब होने के कारण उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।