ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर बीएन हाई स्कूल में फीस विवाद गरमाया, प्रभारी प्राचार्य पर गाली-गलौज का आरोप, जांच टीम गठित
ब्रह्मपुर स्थित बीएन हाई स्कूल इन दिनों फीस वसूली में अनियमितता और प्रभार को लेकर चल रहे विवाद के कारण चर्चा में है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीकृष्ण पाल पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षक चंदन राय के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। मामला लगभग एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।