जगदलपुर: राजीव भवन से वीडियो जारी कर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा- राहुल गांधी के दबाव में केंद्र सरकार ने जाति जनगणना का दिया आदेश
राजीव भवन से वीडियो जारी कर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना करवाने के विषय में सहमति देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की जीत है कहीं ना कहीं मोदी सरकार राहुल गांधी के दबाव में थी जिसकी वजह से आखिरकार जाति जनगणना का आदेश उन्हें देना पड़ा।