बागपत: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
रविवार की सुबह करीब नौ बजे थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।