चान्दन: मुड़ियारी मोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार समेत दो लोग घायल
Chanan, Banka | Apr 2, 2026 कटोरिया- बेलहर रोड स्थित मुड़ियारी मोड़ पर गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे सड़क हादसे में बाइक सवार अरूण ठाकुर एवं राहगीर मनोज यादव जख्मी हो गया। जख्मी दोनों को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अरूण ठाकुर की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर रेफर कर दिया।