लोहरदगा: लोहरदगा साइडिंग बस स्टैंड बदहाल: करोड़ों राजस्व के बावजूद यात्री सुविधाओं का अभाव, उठे प्रशासनिक दावों पर सवाल
जिला प्रशासन भले ही राजस्व वृद्धि और आधारभूत संरचनाओं के विकास के दावे कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग तस्वीर पेश करती है। लोहरदगा का साइडिंग बस स्टैंड, जो हर वर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व देता है, आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे किए गए निरीक्षण में एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ कि यह महत्वपूर्ण परिवहन..