नवाबगंज: जनसभा में फौजी से मारपीट का मामला: मंत्री के हस्तक्षेप पर FIR दर्ज, वीडियो से आरोपियों की तलाश
बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के हांसेमऊ गांव में 9 अप्रैल को हुई जनसभा के दौरान फौजी विकासदीप वर्मा की पिटाई के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई दरियाबाद के विधायक और राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के हस्तक्षेप के बाद की गई।देर रात अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।