शाहजहांपुर: महिलाओं के कुंडल झपटने वाला शातिर अमन उर्फ सुहैल तमंचे समेत गिरफ्तार, दो वारदातों का हुआ खुलासा, भेजा गया जेल
शाहजहाँपुर। कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने महिलाओं से कुंडल झपटने की दो घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए शातिर अभियुक्त अमन उर्फ सुहैल खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दोनों घटनाओं से संबंधित पीली धातु के टूटे हुए कुंडल, एक अवैध .315 और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।