होशंगाबाद नगर: टिमरनी थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने DIG कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
टिमरनी थाने के सोहागपुर गांव निवासी राहुल मालवीय (35) की संदिग्ध मौत का मामला नर्मदापुरम के डीआईजी मुख्यालय नर्मदापुरम पहुंच गया है। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे परिजनों ने बताया कि दो महीने बाद भी दाेषियों पर कार्रवाई नहीं होने से परिजन परेशान है। राहुल के पिता कैलाश मालवीय द्वारा डीईजी वीरेंद्र सिंह को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।