उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर खलीलाबाद शहर के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए नजर आए परीक्षार्थी। यह तस्वीर शनिवार की सुबह 7:30 की है। वहीं गेट पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की सघन चेकिंग भी की गई। परीक्षा केंद्र के अंदर भारी मात्रा में पुलिसकर्मी भी नजर आए।