बालोद में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ पूर्ण! 🇮🇳
जिला मुख्यालय स्थित स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु आज अंतिम अभ्यास संपन्न हुआ।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा, एडीशनल एसपी श्री चन्द्रकांत गवर्ना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
#IndependenceDay2026 #Balod #Chhatisgarh #NationalFestival
65 views | Balod, Chhattisgarh | Aug 13, 2026