महागामा: आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने मांगों को लेकर हसन करहरिया आंगनबाड़ी केंद्र में की बैठक
Mahagama, Godda | May 10, 2026 झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की बैठक रविवार को महागामा प्रखंड के हसन करहरिया आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमंडली अध्यक्ष माया देवी ने की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार सेविकाओं से आईसीडीएस के अलावा बीएलओ समेत अन्य कार्य लेती है लेकिन इसके लिए सेविकाओं को उचित मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है।