शामली: मुजफ्फरनगर निवासी व्यक्ति ने पत्नी पर ड्रम में चिनवाने की धमकी देने का आरोप लगाया, कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत
Shamli, Shamli | May 9, 2025 शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर निवासी फान्नी नाम का व्यक्ति फिलहाल अपनी पत्नी के साथ मोहल्ला पंसारियान शामली में कथित तौर पर जीजा के मकान पर रहता है। फान्नी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पत्नी पर मारपीट करने और ड्रम में चिनवाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बताया कि पत्नी मकान को अपने नाम करवाने का दबाव बना रही है।