शामली: वर्तमान स्थिति के मद्देनजर शामली पुलिस ने सोशल मीडिया को लेकर लोगों के लिए जारी की विशेष गाइडलाइन
#OperationSindoor
Shamli, Shamli | May 9, 2025 शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जनपद पुलिस के सोशल मीडिया सैल ने वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत जनता के लिए सोशल मीडिया को लेकर गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक सोशल मीडिया पर कोई भी नकारात्मक संदेश ना भेजा जाए। इसके साथ ही संबंधित ग्रुप एडमिन की जवाबदेही भी तय की गई है। उल्लंघन करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।