मिर्ज़ापुर: जौनपुर की रहने वाली पीड़िता ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर विपक्षी पर लगाया जमीन का रुपया हड़पने का आरोप
बताते चले कि जनपद जौनपुर की निवासी पीड़िता राधा देवी ने बताया कि मैं मिर्जापुर के बदली कटरा निवासी गोपाल गुप्ता से जमीन खरीदा है जिसका मैंने रुपया भी दे दिया है। अब जब कब्जा करने गई तो मुझे धमकी दिया जा रहा है कि यहां से चली जाओ नहीं तो फर्जी मुकदमे में फंसवाकर जिंदगी खराब करा दूंगा। मैं दर-दर की ठोकर खा रही हूं। एसपी से न्याय की गुहार लगाने आई हु।