औराई: मटियारी में बच्चों से भरा स्कूल वाहन पलटने के कारण दो बच्चे हुए घायल, ADM एवं ASP ने अस्पताल में बच्चों से की मुलाकात
Aurai, Bhadohi | Aug 29, 2024 भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र मटियारी में डीवी पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी मैजिक वाहन पलट गई जिसमे दो बच्चे चोटिल हो गए। चोटिल बच्चो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराया गया जहां बच्चों की हालत सामान्य बताई गई है। स्कूल वाहन में कुल नौ बच्चे सवार थे जिसमे सात बच्चे बाल बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गई।