किसान सेवा संघ समिति शिवपुरी के पदाधिकारियों ने आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष अशोक परिहार ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र में संचालित कई अवैध धर्मकांटों पर किसानों के साथ खुलेआम धोखाधड़ी की जा रही है।